मध्य प्रदेशराज्य

शिक्षा विभाग के बाबू पर चाकू से हमला : जिला अस्पताल में भर्ती, पैसे देने से इंकार करने पर दिया वारदात को अंजाम

 

दमोह। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ापुरा में शनिवार रात एक शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ापुरा निवासी देवेंद्र राज (56 वर्ष), पिता करोड़ी लाल, शिक्षा विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे एक युवक ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने विवाद करते हुए चाकू से हमला कर दिया।

हमले में देवेंद्र राज गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया,
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button