जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
खितौला-मझगवां में सड़क हादसाः सिर को कुचलकर बढ़ गया ट्रक, बाइक सवार की मौत

जबलपुर, यशभारत। खितौला-मझगवां में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार अपने घर जा रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार टायरों के नीचे गया और सिर को कुचलकर ट्रक आगे बढ़ गया, बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।







