दमोह। शहर के कटनी बाईपास स्थित दमयंतीपुरम कॉलोनी के पास आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज़ रफ्तार चारपहिया वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में लगभग 10 से 12 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय दमोह पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालकों की पहचान और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Back to top button