मध्य प्रदेशराज्य

शासकीय विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान : फहरा दिया उल्टा झंडा, वायरल हुआ वीडियो.. कारण बताओं नोटिस जारी

नरसिंहपुर, गोटेगांव|गोटेगांव विकासखंड में मौजूद बड़ी सिमरी स्थित माध्यमिक शाला में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है l 

 

     बताया जा रहा है कि ग्राम बड़ी सिमरी में मौजूद शाला परिसर में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया, यहां पर जिम्मेदारों द्वारा उल्टा ध्वज फहरा दिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयाl इस पूरे मामले में प्रधानपाठक ,सरपंच प्रतिनिधि ,सचिव से जानकारी मांगी गई तो सभी जिम्मेदार लोगों ने गोलमोल ज़बाब देते हुए बचने का प्रयास किया, कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल प्रधानपाठक दुर्गा प्रसाद छिरोलिया ,सचिव संजय बटोरिया सहित अन्य शाला स्टॉफ मौजूद थाl

 

 

इनका कहना हैं…

उक्त मामले के संबंध में मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी कि बड़ी सिमरी में मौजूद माध्यमिक शाला में उल्टा ध्वज फहरा दिया गया हैं जानकारी मिलते ही मेरे द्वारा संकुल प्राचार्य व विद्यालय के प्रधानपाठक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया हैं अभी जांच का विषय हैं जांच के पश्चात जो भी तथ्य सामने आयेगे दोषी लोगों पर हम कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे l

 

सिद्धांत बागड़े , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोटेगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button