मुख्य ख़बरें
आस्था का सैलाब: हिंडोरिया से पहुंचे बागेश्वर सरकार, पॉलिटेक्निक कॉलेज में गूंजेंगे आशीर्वचन, पग-पग पर पुष्पवर्षा, जयकारों से गूंजी धरा

दमोह। श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की यात्रा हिंडोरिया से दमोह के लिए रवाना हो चुकी है। कुछ ही देर में यात्रा के दमोह पहुंचने की संभावना है। यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में महाराज जी आशीर्वचन देंगे। इसके बाद यात्रा सागर के लिए रवाना होगी।

जानकारी के अनुसार, महाराज जी की यात्रा बीती रात हटा पहुंची थी। आज हटा से आगे बढ़ते हुए यात्रा पटेरा और हिंडोरिया होते हुए दमोह पहुंच रही है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा एवं स्वागत के साथ महाराज जी का अभिनंदन किया।

दमोह में पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाले आशीर्वचन कार्यक्रम को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्सुकता है। कार्यक्रम के उपरांत यात्रा सागर की ओर प्रस्थान करेगी।







