भोपाल

रेकी कर चोरी करने वाले दो ‘नकबजन’ गिरफ्तार

रेकी कर चोरी करने वाले दो ‘नकबजन’ गिरफ्तार
​भोपाल,यशभारत: राजधानी के शाहजहाँनाबाद थाना क्षेत्र में एक दुकान के गोदाम में सेंधमारी कर चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान तकनीकी मदद और मुखबिर तंत्र के जरिए की गई। पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी नवेद खान (उम्र 33) ने 22 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने अपनी दुकान का जरूरी सामान मदर इंडिया कॉलोनी स्थित घर के पास के एक कमरे (गोदाम) में रखा था। रात्रि में दुकान बंद करने के बाद सुबह जब वह कमरा खोलने पहुंचे, तो देखा कि कमरे की खिड़की टूटी हुई थी। अंदर से एक पुरानी लोहे की गैस भट्टी, तीन भगोने और एक गैस सिलेंडर गायब थे। पुलिस ने फरियादी की  शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की । जिसमें पुलिस ने तकनीकी मदद से आरोपियों की पहचान की जिनके नाम ​एजाज खान उर्फ लंगड़ा (उम्र 25 साल) ​अखिल बच्चू (उम्र 20 साल) है।
​दोनों आरोपी मदर इंडिया कॉलोनी, शाहजहाँनाबाद के ही निवासी हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने रेकी करने के बाद खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button