भोपाल

बिल्डर की धोखाधड़ी के शिकार राजवंश कॉलोनी के रहवासी

बिल्डर की धोखाधड़ी के शिकार राजवंश कॉलोनी के रहवासी
यशभारत भोपाल। राजवंश कॉलोनी के रहवासी पिछले 20 साल से बिल्डर की धोखाधड़ी से परेशान होकर बुधवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला से मिले। रहवासियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए मदद मांगी। दरअसल गोकुलधाम कॉलोनी की समस्या हल करने में शुक्ला ने मदद की थी। इसकी जानकारी मिलते ही राजवंश कॉलोनी के लोग शुक्ला को बुलाकर समस्याएं बताई। इन समस्याओं में कॉलोनी में बिजली पोल नहीं होना प्रमुख है। इस अवसर पर दीपक दीवान, अमित खत्री, युवराज सिंह राय, एड प्रताप भानु सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button