जबलपुरमध्य प्रदेश

जे.एन.के.वी.वी. शोधार्थियों की अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शानदार उपलब्धि

बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन का खिताब जीता

जबलपुर यशभारत। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के शोधकर्ताओं ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया है। कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। इसी कड़ी में कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के डॉ. स्तुति शर्मा (प्रिन्सपल इन्वेस्टिगेटर) और डॉ. आर. शिव रामकृष्णन (को-इन्वेस्टिगेटर) की परियोजनाओं के शोधकर्ताओं ने 5 से 7 अक्टूबर तक राजस्थान के उदयपुर में आयोजित 10वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ग्लोबल रिसर्च इनिशिएटिव्स फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड अलाइड साइंसेज में भाग लिया।

डॉ. शिखा उपाध्याय ने अपने शोध विषय कृषि-मॉर्पोलॉजिकल इवैल्यूएशनऑफ अलसी जर्मप्लाज्म फॉर डीयूएस टेस्टिंग एंड जेनेटिक वेरीएबिलिटी असेसमेंट पर पोस्टर प्रस्तुति दी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, श्री प्रशांत नामदेव ने स्ट्रेंग्थेनिंग एग्रोबायोडायवर्सिटी एंड फार्मर्स’ राइट्स थ्रू कंज़र्वेशन ऑफ इंडीजीनस वैराइटीज़ इन मध्य प्रदेश विषय पर मौखिक प्रस्तुति दी और बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन का खिताब जीता।

मोनिका पटेल फेनोटाइपिक डिसेक्शन ऑफसाइसर एरीटिनम जर्मप्लाज्म फॉर डूयरेवल रजिस्टेंश टू फ्यूसेरियम ऑक्सीस्पोरम पर पोस्टर प्रस्तुति दी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि संकाय, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी. के. कोतू एवं डॉ. अनिता बब्बर, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर ने शोधकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button