देशमध्य प्रदेशराज्य

खेतों से बैटरियां उड़ाने वाले शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, तमंचा और चोरी का माल बरामद

बाराबंकी।

खेतों से बैटरियां उड़ाने वाले शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, तमंचा और चोरी का माल बरामद

बाराबंकी। खेतों में लगी बैटरियों और झटका मशीनों पर हाथ साफ करने वाले दो शातिर चोर आखिरकार कोतवाली नगर पुलिस के शिकंजे में आ गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 7 बैटरियां, एक झटका मशीन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तार काटने का उपकरण और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने 3 जून को सिनर्जी फैक्ट्री मोड़ चिलहटा पुल के पास से फहीम पुत्र फिरोज और अंकित पुत्र बसंत लाल, निवासी रोटीगांव थाना जहांगीराबाद, को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने 2/3 अप्रैल की रात को कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम कोडरमऊ में खेत से बैटरियां और झटका मशीन चोरी की थी। इस संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज था और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।
तलाशी के दौरान फहीम के पास से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ, जिसके चलते उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार बरामद सामान में 7 अलग-अलग कंपनियों की बैटरियां, एक झटका मशीन, तार काटने का पिलासनुमा उपकरण और चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल शामिल है।
कोतवाली नगर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बैटरी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी बड़े चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और इनके खिलाफ पहले से कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button