एसटीएफ ने 250 करोड़ की धोखाधड़ी का किया खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ ने 250 करोड़ की धोखाधड़ी का किया खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल,यशभारत। मध्यप्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़े धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें निवेशकों से 250 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में, एसटीएफ ने मुख्य आरोपी लविश चौधरी सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। लविश चौधरी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह धोखाधड़ी “बॉटर्रो” और “यॉर्क कैपिटल” जैसी कंपनियों में निवेश के नाम पर की गई, जहां 6 से 8 प्रतिशत फिक्स मुनाफे का लालच देकर हजारों निवेशकों से ठगी की गई। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपियों ने इस अपराध को अंजाम देने के लिए “रेननेट टेक्नोलॉजी”, “किंडेंट बिजनेस”, “काफ्टर मनी सॉल्यूशन”, “एनपीएवाय बॉक्स”, “इर्स्यू टेक्नोलॉजी” और “केवीएम लॉजिक सॉफ्टवेयर” जैसी कई फर्जी कंपनियां बनाई थीं।
जांच में यह सामने आया है कि “किंडेंट बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड” और “रेननेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड” के बैंक खातों में लगभग 3200 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। ये कंपनियां सिर्फ दिखावे के लिए चलाई जा रही थीं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
दीपक शर्मा
मनमोहन
महाबूब आलम
कृष्ण कुमार मोहद
रोहिता झा
विजय नयन
रामनारायण राव
राहुल यादव
पंकज कुमार
एसटीएफ ने लविश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इस मामले में धोखाधड़ी से संबंधित कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है।






