देश

जीआरपी इटारसी ने बरामद किए 18.994 किलो चांदी के आभूषण

जीआरपी इटारसी ने बरामद किए 18.994 किलो चांदी के आभूषण
भोपाल/नर्मदापुरम, यश भारत । भोपाल रेल पुलिस के निर्देश पर इटारसी स्टेशन पर चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी इटारसी की टीम ने यह कार्रवाई की। प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के जबलपुर एंड पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पकड़े गए, जिनके पास दो पिट्टू बैग थे और उनमें चांदी के आभूषण पाए गए। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम राकेश जाट और लक्की राजवानी बताए। जब उनसे आभूषणों के वैध बिल, दस्तावेज और लाइसेंस मांगे गए, तो वे मौके पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद आभूषणों को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर थाना इटारसी में इस्तगासा क्रमांक 1/26 दर्ज किया गया। बरामद चांदी के आभूषणों के संबंध में जीएसटी विभाग को भी सूचना दी गई है। दोनों व्यक्तियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने पर उन्हें धारा 35 (1) बीएनएसएस के नोटिस पर छोड़ दिया गया। इटारसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्धों के पास से 18.994 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 44 लाख आंकी गई है। दोनों व्यक्ति वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने मशरुका जप्त कर मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button