बंगाल का महासंग्राम: रिकॉर्ड वोटिंग के बाद किसकी होगी ताजपोशी, ममता का किला बचेगा या खिलेगा कमल?
Bengal's Epic Battle: Who Will Be Crowned After Record Turnout? Will Mamata's Fortress Hold, or Will the Lotus Bloom?

बंगाल का महासंग्राम: रिकॉर्ड वोटिंग के बाद किसकी होगी ताजपोशी, ममता का किला बचेगा या खिलेगा कमल?
जबलपुर, यश भारत। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य की 293 सीटों पर मतगणना शुरू होते ही यह साफ होने लगेगा कि बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी सरकार बनाएंगी या भाजपा पहली बार सत्ता पर कब्जा जमाएगी।
इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। पहली बार सिर्फ दो चरणों में मतदान हुआ और रिकॉर्ड 92 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई। भाजपा ने भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर तृणमूल को घेरने की कोशिश की, जबकि तृणमूल ने लक्ष्मी भंडार, कन्याश्री और मजबूत बूथ संगठन के दम पर चुनाव लड़ा।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक ग्रामीण वोट, महिला वोट बैंक, मुस्लिम वोट और एंटी इनकंबेंसी इस चुनाव के सबसे बड़े फैक्टर माने जा रहे हैं। वहीं लेफ्ट, कांग्रेस और ISF का प्रदर्शन भी कई सीटों पर जीत-हार तय कर सकता है। अब सबकी नजर मतगणना पर टिकी है कि बंगाल में फिर ममता राज कायम रहेगा या पहली बार कमल खिलेगा।







