संस्कारधानी में स्वर्गीय चिंतामन साहू मार्ग का लोकार्पण, मिलौनीगंज चौक अब कहलाएगा ‘रामलीला चौक’
जबलपुर, यश भारत।

जबलपुर, यश भारत। संस्कारधानी जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य नामकरण एवं लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की नींव मजबूत करने वाले वरिष्ठ नेता स्व. चिंतामन साहू जी के गृह निवास के सामने (छोटे फुहारे से सूजीपुरा स्कूल तक) के मार्ग का नामकरण ‘स्व. चिंतामन साहू मार्ग’ के रूप में कर उसका लोकार्पण किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्व. चिंतामन साहू जी शहर के पितृ पुरुष तुल्य थे, जिन्होंने संस्कारधानी के विकास और जनसेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया। साहू समाज एवं क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर शहर के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और नगर निगम के सहयोग से यह नामकरण किया गया है।
समारोह में उत्तर मध्य विधानसभा विधायक अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, कैंट विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, सांसद आशीष दुबे, पनागर विधानसभा विधायक इंदु तिवारी, विभिन्न अधिवक्ता (वकील) एवं साहू समाज के गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे समारोह को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्व. चिंतामन साहू जी शहर के पितृ पुरुष तुल्य थे, जिन्होंने संस्कारधानी के विकास में अमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया गया कि वर्षों पुरानी ऐतिहासिक रामलीला समिति की आध्यात्मिक चेतना को जीवंत रखने के लिए एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है। साथ ही, मिलौनीगंज चौक का नाम परिवर्तित कर ‘रामलीला चौक’ करने का प्रस्ताव महापौर एवं नगर निगम टीम द्वारा सहर्ष स्वीकृत कर लिया गया है। वक्ताओं ने इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक कदम बताते हुए नगर निगम और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।







