जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बरेला में भीषण सड़क हादसा: कार में जिंदा जले दो लोग

डंपर ने आधा किलोमीटर तक घसीटी कार, आग लगने से मची चीख-पुकार

बरेला में भीषण सड़क हादसा: कार में जिंदा जले दो लोग

डंपर ने आधा किलोमीटर तक घसीटी कार, आग लगने से मची चीख-पुकार

जबलपुर यशभारत। बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा मंदिर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मारने के बाद करीब आधा किलोमीटर तक घसीट लिया, जिससे कार में आग लग गई और उसमें सवार दो लोग बाहर नहीं निकल सके। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार डंपर और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद कार डंपर के नीचे फंस गई। चालक ने वाहन नहीं रोका और कार को काफी दूर तक घसीटता रहा।कार आगे खड़े एक वाहन से टकरा जाने के कारण कार अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और वाहन में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

IMG 20260613 WA0040

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद वाहन से दो शव बरामद किए गए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसे के बाद डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

*दो परिवारों की खुशियां छिनी*

बरेला में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। डंपर की टक्कर के बाद आधा किलोमीटर तक घसीटी गई कार में आग लगने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button