भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

भोपाल,यशभारत। केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। 1989 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन पदभार ग्रहण करते ही अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

अनुराग जैन वर्तमान में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव हैं और प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव रखते हैं। उनकी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त 2025 को प्रस्तावित थी, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया था, जिसके तहत उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक है।

सरकारी आदेश के अनुसार, नीति आयोग के सीईओ के रूप में उनका कार्यकाल वर्तमान सेवा-विस्तार अवधि तक रहेगा। इसके बाद भी वे अधिकतम दो वर्ष या केंद्र सरकार के अगले आदेश तक इस पद पर बने रह सकते हैं। उनकी नियुक्ति को नीति निर्माण और प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button