मध्य प्रदेश

श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर शंकराचार्यजी की भव्य अगुवानी :  श्रद्धालुओं ने किया पादुका पूजन

नरसिंहपुरl जिले की पावन धरा गोटेगांव श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर धर्म सम्राट द्वारका शारदापीठाधीश्वर परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराजी का रेल मार्ग राजकोट ट्रेन से श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर शुभआगमन हुआ जहां उपस्थित बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु बंधुओ ने महाराज श्री की भव्य अगुवाई कर चरण पादुका पूजन किए जाने के साथ ही श्रद्धालु बंधुओ ने आशीर्वाद लिया तत्पश्चात महाराज श्री ब्रह्मलीन परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की तपोस्थली धार्मिक स्थल परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर के लिए प्रस्थान किया ! ज्ञात होवेकि की एक बार फिर अध्यात्म और साधना की प्रमुख धारा का केंद्र बनने जा रहा परमहंसी झोतेश्वर गंगा आश्रम जोकि हजारों श्रद्धालु बंधु इस चातुर्मास व्रत कथा के साक्षी बनेंगे, आगामी 10 जुलाई 2025 से दो माह 7 सितंबर तक चातुर्मास व्रत अनुष्ठान होना है जिसमें श्री शंकराचार्यजी का पावन सानिध्य में क्षेत्र में चातुर्मास कथा के माध्यम से क्षेत्रीय श्रद्धालुओं को अमृत कथा का रसपान कराएंगे जिसमें बड़ी संख्या में साधु संत महात्मा एवं देश-विदेश से शंकराचार्य शिष्य भक्त श्रद्धालु बंधुओं का आगमन होगा l

 

जिन्हें चातुर्मासव्रत अनुष्ठान आयोजन समिति के द्वारा व्यवस्थित रूप से भंडारा प्रसादी एवं रुकने के लिए आवास हेतु के साथ-साथ आने जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की विशेष रूप से की जाएगी ताकि दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आशुविधा ना हो सके साथ ही महाराज श्री के प्रवचन सुनकर वह पुण्य लाभ अर्जित कर सकें l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button