भोपाल

जल स्रोतों का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य हैः सबनानी 

जल स्रोतों का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य हैः सबनानी

भोपाल। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र वार्ड 30 के हर्षवर्धन नगर पंपापुर हनुमान मंदिर में जनसहयोग के साथ श्रमदान कर कुए और मदिर परिसर की सफाई की गई। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर सबनानी ने कहा कि हमारा शहर भोपाल तालाबों हरियाली और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में पहचाना जाता है, हमारे भोपाल को प्रकृति ने अनमोल उपहार से नवाजा है, हमें बस इसके संरक्षण और देखभाल करने की आवश्यकता है। श्रमदान के अवसर पर नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण भी साथ रहे और लोगों को सफाई के महत्व जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता महेश जोशी मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय चंद्रभान यादव नरेंद्र प्रजापति हरीश शर्मा इंद्रानी दत्ता सीमा शर्मा लक्ष्मी काबुलासी सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button