अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह 16 को

अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह 16 को
भोपाल यशभारत। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा, मध्य प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं दीपावली मिलन समारोह 16 नवंबर को होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर आज राम जानकी मंदिर, रजत विहार कॉलोनी, फॉर्चून सौम्य सिटी, कुंजन नगर और दानिश नगर में भोपाल महासभा जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के युवा और वरिष्ठ सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी सम्मान समारोह एवं दीपावली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा, समय-सारणी और व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री तुलसीराम पटेल ने कहा कि यह आयोजन समाज के सभी वर्गों के लिए एक संयुक्त मिलन और स्नेह का अवसर होगा। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे समारोह में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इसे सफल बनाने में सहयोग करें। युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौहान ने कहा कि युवा पीढ़ी का इस आयोजन में सक्रिय योगदान समाज की संस्कृति और विरासत को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री तुलसीराम पटेल, जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा चौहान, युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौहान, जिला महामंत्री वीर सिंह चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी मधु चौधरी, कैलाश चौहान, मनोज चौहान, अनिल पटेल, केशव पटेल, भागवत चौहान, तुलसीराम चौहान, जसवंत सिंह ठाकुर, योगेश चौहान, योगेंद्र चौहान, नितनेश ठाकुर, गुड्डू भैया, दददू भैया, नीरेंद्र सिंह, टीएस ठाकुर, अशोक चौहान, विकास चौहान, हाकम सिंह, देवी सिंह, राधेश्याम चौहान सहित समस्त समाजिक बंधु उपस्थित रहे।







