मध्य प्रदेशराज्य

हरियाणा राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा : मंडला के गौरव योगेश ने जीता राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक

मंडलाl जिले के युवा पहलवान योगेश यादव ने पनवेल हरियाणा में 25 से 27 मई को आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह मंडला कुश्ती के इतिहास में एक मील का पत्थर है, क्योंकि जिले के किसी भी पहलवान ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया है। योगेश ने ग्रीको रोमन शैली के 51 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। जिला कुश्ती संघ मंडला के कार्यालय सचिव और कुश्ती कोच शिवम सिंधिया ने बताया कि मध्यप्रदेश की टीम ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें योगेश यादव ने अपनी शानदार प्रदर्शन से कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए योगेश यादव को जिले भर से बधाइयां मिल रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी रविंद्र ठाकुर, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता जी, जिला कुश्ती संघ सचिव संदीप कछवाहा, वरिष्ठ मार्गदर्शक चंद्रशेखर सिंधिया, नरेश सिंधिया, पैशन पटेल, ओमप्रकाश चौकसे, शिवराज कछवाहा, धनेश्वर ने योगेश को बधाई दी है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष संतोष कछवाहा, वाजिद खान, कुलदीप सिंधिया, राजेश सोनी, हेमराज कछवाहा, किशोर कुमार गुप्ता, गुलाब मदारिया, सह सचिव नंदकिशोर नंदा, दीपक चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष सुमित सोनी, सोनू भलावी, डॉ. प्रदीप कछवाहा, श्री राम सिंधिया, जगदीश चरण, योगेश कछवाहा, शमी पहलवान, संदीप सिंधिया, हर्षित भलावी, रंजीत, विक्की, अनुराग सिंधिया, अंकित सिंधिया, प्रियम गुप्ता, समीर बाजपेई, शैलेश भैया, पूर्णिमा रजक, सोना दुबे, आकाश खत्री, पंकज उसराठ और देवेंद्र सरोते सहित खेल जगत और समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी योगेश के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button