मध्य प्रदेशराज्य

सिस्टम के पहिए थमे, उजड़ गई पूरे परिवार की दुनिया: एम्बुलेंस न मिलने से प्रसूता और जुड़वां मासूमों ने तोड़ा दम

मंडला ।जिले के बीजाडांडी उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कथित लापरवाही के चलते एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को समय पर एम्बुलेंस सुविधा नहीं मिल पाने के कारण उसने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना में महिला के गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत हो गई।

 

 

घटना के संबंध में उप स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों का कहना है कि महिला सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थी, जिससे उसकी स्थिति पहले से ही गंभीर थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर रेफर करने के लिए एम्बुलेंस मिल जाती, तो जच्चा और बच्चा की जान बचाई जा सकती थी। मामले में विस्तृत ब्यौरा अभी प्रतीक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button