भोपाल
फर्नीचर कारीगर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फर्नीचर कारीगर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल, यश भारत । अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा में बुधवार को 20 वर्षीय फर्नीचर कारीगर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान श्रीकांत पटेल, निवासी सेमरा, अशोक गार्डन के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि श्रीकांत फर्नीचर बनाने का काम करता था। बुधवार को उसने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर अशोक गार्डन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।







