तेंदुआ को पकड़ने कवायद तो पूरी कर रहा विभाग फंस नहीं रहा शिकंजे में
गए हैं। परंतु वन विभाग की टीम अब तक तेंदुए को पकड़ नहीं पाई है।

तेंदुआ को पकड़ने कवायद तो पूरी कर रहा विभाग फंस नहीं रहा शिकंजे में
जबलपुर यश भारत। सिहोरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले मझौली के डुंगरिया, तलाड़ सहित आस-पास के गांवों में तेंदुए का मूवमेंट जहां बढ़ रहा है वहीं तेंदुए ने अब मवेशियों को शिकार बनाना भी शुरू कर दिया है। गत दिवस एक गाय पर हमला किए जाने की घटना सामने आने पर ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है।
अधिकांश गांवों में ग्रामीणों ने बाहर आना-जाना ही बंद कर दिया है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी हमले की घटना को है। नकार रहे हैं। उनका कहना है कि गश्ती की जा रही है, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए
गए हैं। परंतु वन विभाग की टीम अब तक तेंदुए को पकड़ नहीं पाई है।
ग्रामीणों को दी जा रही सुरक्षित रहने की सलाह तेंदुआ को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहे वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को घर पर ही सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। आस-पास के करीब पांच गांवों में तेंदुए का खौफ इतना है कि ग्रामीणों ने खेतों में आना-जाना भी बंद कर दिया है। उन्हें मवेशियों की सुरक्षा की चिंता
इन गांवों में दिखा तेंदुआ..
सिहोरा सर्किल गोरहा बीट के अंतर्गत आने वाले तलाड़, रोसरा,
रोसरी, जोली, इंगरिया, उमरिया, जुझारी, खाड़ में तेंदुआ का लगातार मूवमेंट देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है और अब तो वह मवेशियों को शिकार भी बनाने लगा है।
तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिजरे रखवाए गए हैं। वहीं गश्ती दल द्वारा लगातार गश्ती की जा रही है। ग्रामीणों को सुरक्षित तरीके से आवागमन की सलाह दी जा रही है।
बच्चे और बड़ा तेंदुआ होने की भी आशंका
इस मामले को लेकर आज जब डीएफओ ऋषि मिश्रा से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि जिस तरह की गतिविधियां सामने आई है उसको देखते हुए लगातार गश्ती टीम लगाई गई है इसके अलावा कुछ स्थानों पर पिंजरा भी लगाई गए है लेकिन अभी तक तेंदुआ कैद में नहीं आ पाया है। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि संभावित तेंदुआ अकेला नहीं है उसके साथ बच्चे भी है और इसी ध्यान में रखते हुए वन विभाग अपनी पूरी कोशिश कर रहा है। जहां-जहां मूवमेंट समझ में आता है तत्काल गश्ती टीम वहां भेजने की व्यवस्था की गई है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है हमारे प्रयास जारी है।







