पुलिस की ‘स्ट्राइक’: 7 लाख के माल समेत 3 तस्कर दबोचे, इकोस्पोर्ट में छिपा रखी थी 30 पेटी शराब

सागर, यशभारत l अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीना थाना पुलिस ने खुरई रोड पर घेराबंदी कर एक इकोस्पोर्ट कार से 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की मात्रा करीब 269 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपए है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही इकोस्पोर्ट कार क्रमांक MP 15 CB 4381 को भी पुलिस ने जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। शराब और वाहन समेत कार्रवाई में कुल करीब 7 लाख रुपए की सामग्री जब्त की गई।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में विवेक कुमार यादव (26) निवासी कोकलवारा, नीरज चडार (24) निवासी करई और रितेश सिंह ठाकुर (26) निवासी ग्राम नरोदा, थाना खुरई को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







