भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से यूपी के युवक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से यूपी के युवक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
सतना। सतना में हुए भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, तो वही सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
ग्राम कंदर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार झल्लू यादव (25) पिता बच्चा यादव निवासी दढ़वा, मानपुर फतेहगंज (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में राजमनी यादव (12), पीतम वर्मा (45) और राकेश मिश्रा (40) पिता रामसजीवन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।







