भोपालमध्य प्रदेश
NH-30 पर युवक की मौत:क्रेन ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर; एक घायल, दो घंटे तक लगा जाम

मंडला lजिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर शनिवार रात करीब 10 बजे क्रेन ट्राला और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना उदयपुर स्थित स्कूल के पास हुई।जानकारी के अनुसार उदयपुर का पवन कुंजाम (20) अपने साथी जितेंद्र के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाकर लौट रहा था। इसी दौरान मंडला से जबलपुर की और ट्राला को टोचन कर ले जा रही क्रेन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
हादसे में पवन की मौके पर मौत हो गई और जितेंद्र घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जाम में भारी वाहन, यात्री वाहन और एक बारात भी फंस गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने के बाद रात 12 बजे यातायात सामान्य हुआ।घायल जितेंद्र को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने क्रेन ट्राला को अपनी अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।







