जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

उमरिया में हाथियों का आतंक, 2 किसानों की गई जान, गांव में दहशत

उमरिया. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत के बाद अब जंगली हाथियों के तांडव से हड़कंप मचा हुआ है. शनिवार सुबह देवरा गांव पहुंचे हाथियों ने रतन यादव नाम के बुजुर्ग को कुचल कर मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक हाथी इस इलाके से आगे निकल चुके थे. इतना ही नहीं हाथियों ने चंदिया तहसील मुख्यालय में भी उत्पात मचाया.यहां फिर हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौत हो गई है. मृतक किसान भैरव कोल खेत जा रहा था. उसी दौरान हाथियों से उसका सामना हुआ. तहसील कार्यालय के पीछे हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस और वन महकमे की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. इसी बीच बांका गांव में भी एक युवक को हाथियों द्वारा घायल किए जाने की खबर से तहलका मचा हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button