जबलपुरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना में 151 गाड़ियों का हुआ वितरण

स्कूटी पाकर खिल उठे होनहारों के चेहरे

यश भारत, जबलपुर। मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम पं. लज्जा शंकर झा शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधन सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्कूटी मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 हजार 500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जा रही है। स्कूल शिक्षा के लिए लगभग 38 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। सांसद आशीष दुबे ने कहा कि स्कूटी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का माध्यम है। उन्होंने स्कूटी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।

सांसद ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की विद्यार्थियों को हवाई यात्रा कराने की पहल की सराहना की और मॉडल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल करने का अनुरोध किया। महापौर ने दो और विद्यार्थियों को शामिल करने की सहमति दी। कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल, माध्यमिक शिक्षा मंडल उपाध्यक्ष श्रीनिवास राव, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा महामंत्री सोनू बचवानी, संयुक्त संचालक शिक्षा घनश्याम सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button