जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुरः आदिवासी छात्रावास में 14 बच्चे बीमार,एक की मौत

छात्रावास अधीक्षक निलंबित

जबलपुर।जबलपुर के कुंडम तहसील के शासकीय सीनियर आदिवासी छात्रावास में खाना खाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ का मामला सामने आया है। सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक मासूम ने दम तोड़ दिया।बच्चों को फूड पॉइजनिंग होने की आशंका जताई जा रही है।

Table of Contents

छात्रावास अधीक्षक निलम्बित

घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी छात्रावास पहुंचे और बच्चों से फीडबैक लिया। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। लापरवाही के आरोप में छात्रावास अधीक्षक गजेंद्र को निलंबित कर दिया गया। इलाज के बाद 11 बच्चों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि दो अस्पताल में भर्ती हैं।

20 अगस्त की घटना

20 अगस्त की रात खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत की, जैसे ही मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंची, पूरा अमला छात्रावास पहुंचा और तुरंत बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस व प्रशासन जुटा जांच में

कुंडम थाना प्रभारी के मुताबिक राजा राम धुर्वे 14 वर्षीय, नौवीं कक्षा का छात्र है। कुंडम विकास खंड के हरदुली कला में रह रहा था। छात्रावास में राजा की अचानक तबियत बिगड़ी थी जिसे उपचार के लिए कुंडम अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रावास में दूषित भोजन दिया गया था जिसके चलते छात्र की मौत हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button