देश

सीजेपी के प्रदर्शन से चौंकी ”दिल्ली”, जंतर मंतर पर कोकरोच जनता पार्टी का जबरदस्त प्रदर्शन, पूरे देश की नजर, हजारों की तादात में सुबह से जमा हुए छात्र

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा, इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

नई दिल्ली, यशभारत । कॉकरोच जनता पार्टी ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से बड़ी संख्या में छात्र, युवा प्रोफेशनल्स और अभिभावक जमा होना शुरू हो गए। कई लोग कॉकरोच मास्क पहनकर और हाथों में फूल लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारी कथित परीक्षा और भर्ती अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी युवाओं ने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। सीजेपी का कहना है कि जब तक पीएम नरेंद्र मोदी धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से अलग नहीं करते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों को इस आंदोलन ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जंतर मंतर पर स्वस्फूर्त जमा हजारों की भीड़ ने राजनैतिक दलों को भी चौंका दिया है। कोकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके की सोशल मीडिया अपील पर एकत्रित हुए लोगों ने इसे छात्र क्रांति का नाम दे डाला है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे और ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारे लगाए गए। कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘हमने शिक्षा मंत्री को चुना और वहां भेजा है, उनकी सैलरी हमारे टैक्स से जाती है. उनके कार्यकाल में लाखों युवाओं का भविष्य अंधेरे में चला गया है.। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके सीधे एयरपोर्ट से प्रदर्शन स्थल पर पहुंच पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके पहुंचते ही युवाओं का जोश हाई हो गया।

एयरपोर्ट पर हुई बहस

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर कोकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके की जीएमआर टीम के साथ काफी देर तक बहस हुई बताया जा रहा है कि अभिजीत एयरपोर्ट पर वीआईपी ट्रीटमेंट की मांग कर रहे थे और उन्होंने अपनी गाड़ी अंदर लाने की डिमांड भी की। सूत्रों के अनुसार जब तक गाड़ी अंदर नहीं पहुंची, तब तक वह बाहर निकलने को तैयार नहीं हुए हालांकि उन्हें वीआईपी एग्जिट की अनुमति नहीं मिली। अभिजीत दीपके ने छात्रों से अपील की कि प्रदर्शन संविधान की मर्यादा में रहकर करें। दीपके ने लोगों से किताब और तिरंगा लेकर आने की अपील की। वह दिल्ली एयरपोर्ट से हाथ में डॉ अंबेडकर की आत्मकथा लेकर जंतर मंतर रवाना हुए। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा NEET, CUET, CBSE और SSC GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां और पेपर लीक हैं.। CJP लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

पहला बड़ा आंदोलन

जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ CJP का शक्ति प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी का यह प्रदर्शन उसका पहला बड़ा ऑन-ग्राउंड आंदोलन माना जा रहा है। पार्टी का कहना है कि देश के करोड़ों छात्रों का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है और सरकार जवाबदेही से बच रही है। CJP समर्थक ‘पीसफुल प्रोटेस्ट’ और ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाते रहें। इसके पहले दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है और जंतर-मंतर के आसपास अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। पार्टी ने समर्थकों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहें और अगर कोई उपद्रव करने की कोशिश करे तो उसका वीडियो बनाकर पुलिस को दें।

राजधानी में सुरक्षा कड़ी

दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के ऐलान से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। इलाके में सुरक्षा का वॉकथ्रू किया गया और घर के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन के मद्देनजर 40 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स की तैनात की गई हैं. दिल्ली के कई जिलों के ज्वाइंट CP, DCP, एडिशनल DCP और ACP स्तर के अधिकारी ड्यूटी पर मौजूद हैं।

सोनम वांगचुक समर्थन, बोले- अभिजीत के खिलाफ कार्रवाई तो करूंगा अनशन

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने CJP प्रदर्शन को समर्थन देते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शन के संबंध में अभिजीत दिपके के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो वह 6 हफ्ते का अनशन करेंगे। उधर अभिजीत दीपके के महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित वालुज MIDC इलाके वाले घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कदम भीड़ और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए उठाया गया है. DCP पंकज अतुलकर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल दिपके के माता-पिता घर पर नहीं हैं और उनसे संपर्क में भी नहीं हैं।IMG 20260606 WA0463 IMG 20260606 WA0460 IMG 20260606 WA0459

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button