कटनी

संतनगर में सजी थी जुएं की महफिल, कोतवाली पुलिस ने मारी रेड, 8 जुआड़ी गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। कोतवाली पुलिस ने संतनगर क्षेत्र में दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से 12 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त की रात संतनगर स्थित रोहित पासवानी के घर की परछी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय दीपक आहूजा, माधवनगर निवासी 30 वर्षीय रोहित मेघानी, कैरिन लाइन माधवनगर निवासी 32 वर्षीय विक्की वक्तवानी, एडीएम लाइन माधवनगर निवासी 37 वर्षीय अमित थानवानी, नई बस्ती निवासी 28 वर्षीय राम लकवानी, कैरिन लाइन निवासी 34 वर्षीय जीतू उर्फ जितेन्द्र लालवानी, कैरिन लाइन निवासी 29 वर्षीय मोहित उर्फ रोहित पुरसानी, कुम्हार मोहल्ला ाधव नगर निवासी 24 वर्षीय अजय कोटवानी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3300 रुपये और फड़ से 8800 रुपये इस प्रकार 12 हजार 100 रुपये नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए। मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button