कटनी

दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बैंक से लिया लोन, जनसुनवाई में आई शिकायत, पुलिस अधिकारियों ने दिए कार्रवाई के निर्देश

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों ने जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए। कई प्रकरणों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि कुछ मामलों में दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, पड़ोस संबंधी विवाद, दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ऋण लेने से संबंधित धोखाधड़ीए पैसों के लेन देन के विवाद, मकान एवं दुकान पर अवैध कब्जे की शिकायत, महिला द्वारा ब्लैकमेलिंगए वित्तीय धोखाधड़ीए पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने की शिकायतए प्लॉट एवं भूमि संबंधी विवाद, महिला अपराध सहित अन्य पुलिस संबंधी प्रकरण सामने आए। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या एवं व्यथा को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्रए निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button