10वी-12वीं के असफल छात्र फिर बैठे परीक्षा में, जिले के 9 केन्द्रों पर एग्जाम, 4 हजार से अधिक छात्र सम्मिलित, छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए माशिमं ने दिया अवसर

कटनी, यशभारत। कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में असफल या बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाले छात्रों को दूसरी बार परीक्षा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज से द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया गया। द्वितीय परीक्षा के लिए कटनी जिले में 9 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां दोनों ही कक्षाओं में चार हजार से अधिक छात्रों को शामिल होना था। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कटनी जिले में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एनकेजे, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीबंद, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयराघवगढ़, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वारा, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढीमरखेड़, शासकीय सांदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी एवं शासकीय सांदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में परीक्षाओं का आयोजन किया गया। बारहवीं में आज 7 मई गुरूवार को बायोटेक्नोलोजी, गायन वादन और तबला पखावज एवं कक्षा दसवीं में आज 7 मई को हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र हुआ। जानकारी के मुताबिक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में दसवीं में 220, बारहवीं में 290, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एनकेजे में दसवीं में 198, बारहवीं में 144, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीबंद में दसवीं में 236, बारहवीं में 353, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही दसवीं में 217, बारहवीं में 318, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयराघवगढ़ दसवीं में 135, बारहवीं में 285, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वारा दसवीं में 155, बारहवीं में 291, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढीमरखेड़ा दसवीं में 167, बारहवीं में 259, शासकीय सांदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी दसवीं में 355, बारहवीं में 462, शासकीय सांदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी दसवीं में 102, बारहवीं में 131 छात्रों को मिलाकर परीक्षा में कुल 4 हजार 318 छात्रों को सम्मिलित होना था। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा कि छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए ये मौका दिया जा रहा है।







