जरवाही में चल रहा था जुआं फड़, पुलिस की दबिश, 21 पकड़े गए, 10 हजार 700 रुपये नगद जब्त

कटनी, यशभारत। निवार पुलिस चौकी ने ग्राम जरवाही में जुआ फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 10 हजार 700 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारए निवार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जरवाही में जुआ फड़ा संचालित हो रहा हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे राजकुमार कोल, अर्जुन कुम्हार, बलराम रैदास, रामनरेश रजक, ओमप्रकाश रजक, सुनील चौधरी, रामफूल चौधरी, सोनू भूमिया, नरेश भूमिया, बलवंत भूमिया, गुड्डा कोल, राजेश कुमार, राजन भूमिया, बारे लाल भूमिया, अठ्ठी भूमिया, शिवचरण भूमिया, सोहन कोल, मख्खु कोल, रामदास कुम्हार, शेखलाल भूमिया एवं विनोद कुम्हार को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 10 हजार 700 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, देवेश कोस्टा, अंकित दुबे, आरक्षक अरविंद कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कन्या स्कूल के पास जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई
इसी तरह विजयराघवगढ़ पुलिस ने ग्राम देवराकला में जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 14 हजार 380 रुपये नगद बरामद किए। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि ग्राम देवराकला में कन्याशाला स्कूल के पास पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे छह लोगों शैलेन्द्र असाटी, भूरा कुशवाहा, सूरज गुप्ता, राजेश चौधरी, दीपक गुप्ता एवं कमलेश चौधरी को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 14 हजार 380 रुपये नगद जब्त किए। कार्रवाई में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक नीतेश सिंह एवं प्रधान आरक्षक मज्जू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







