रेलवे का रनिंग स्टाफ कल से 48 घण्टे के HUNGER FAST पर, मांगों को लेकर भूखे रहकर काम करेंगे लोको पायलट

कटनी, यश भारत। ऑल इण्डिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के तत्वावधान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय रेलवे के लोको पायलट 48 घंटे की भूख हड़ताल पर जा रहे हैं। लोको पायलट 2 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से 4 दिसम्बर को सुबह 10 बजे तक भूखे रहकर काम करेंगे।
एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में TA में 25% बढ़ोतरी के उपरांत माइलेज में नियमानुसार TA के अनुपात में बढ़ोतरी किया जाय, किलोमीटर भत्ते में नियमानुसार 70% आयकर मुक्त रखा जाय, आवधिक विश्राम (PR) 16+30=46 घंटा सुनिश्चित किया जाय, ALP, LPS, LPG, LPP और LPM के लिए क्रमश: L-6, L-7, L-8, L-9 एवं L-10 वेतनमान निर्धारित किया जाय, मेल एक्सप्रेस 6 घंटे तथा मालगाड़ी 8 घंटे की अधिकतम ड्यूटी घंटे सुनिश्चित किया जाय, रात्रि ड्यूटी को लगातार अधिकतम दो रात्रि ड्यूटी तक सीमित किया जाय, 36 घंटे के भीतर रनिंग स्टॉफ को मुख्यालय वापस लाना सुनिश्चित किया जाय, सहायक लोको पायलट से हैंड ब्रेक लगवाना / रिलीज करवाना व FSD डुलवाना बंद किया जाय, महिला रनिंग स्टाफ की शिकायतों का निवारण किया जाय, NPS/UPS को रद्द कर, OPS को बहाल किया जाए शामिल है। रनिंग स्टाफ 48 घंटे भूख उपवास पर रहकर अपना ड्यूटी करेंगें।







