कॉम्बिंग गश्त : वारंटियों पर शिकंजा, 182 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 94 बदमाशों को किया चैक, शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कटनी पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान सघन चेकिंग करते हुए अवैध हथियार, शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ ही गुंडा लिस्टेड बदमाशों, निगरानी बदमाशों की निगरानी भी की गई और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस द्वारा काम्बिग गस्त अभियान में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणों के जारी कुल 20 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किए गए। विभिन्न न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न प्रकरणों के 69 वारंटी गिरफ्तार किए गए। पुलिस द्वारा अपराधियों के घर जाकर 42 गुंडा चेक किए गए। अचानक दबिश देकर निगरानी बदमाशों के घर जाकर 44 निगरानी बदमाश चेक किए गए। अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस ने 44 प्रकरणों में 44 आरोपियों से 415 पाव देशी 74.7 लीटर एवं अवैध कच्ची शराब 59.5 लीटर 134.2 लीटर कीमती 53060 रूपए की जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 के तहत कार्रवाई की गई।







