कटनीमध्य प्रदेश

महाशिवरात्रि पर निकलेगी बाबा महाकाल की पालकी यात्रा, महाकाल सरकार सेवा समिति ने किया आयोजन

कटनी, यशभारत। श्री महाकाल सरकार सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आगामी 14 फरवरी को शाम 7 बजे से संगीत, मेहंदी एवं हल्दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में 15 फरवरी को प्रात: 8 बजे हवन पूजन एवं सायं 4 बजे बाबा महाकाल चंद्रमोलेश्वर स्वरूप में भव्य नगर भ्रमण पालकी यात्रा निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के पश्चात बाबा महाकाल व माता पार्वती का दिव्य विवाह, द्वारचार एवं संबंधित धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसी तरह 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से कन्या भोज एवं भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। 17 फरवरनी को दोपहर 12 बजे से मातृशक्ति का सुहागले कार्यक्रम बाबा महाकाल एवं माता पार्वती की प्रतिमा के समक्ष संपन्न होगा, इसके पश्चात बाबा महाकाल व माता पार्वती का विसर्जन ढोल-बैंड के साथ कैलाश धाम प्रस्थान हेतु गाटर घाट या मसुरहा घाट में संपन्न होगा। श्री महाकाल सरकार सेवा समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button