भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में देर रात बवाल के बाद भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई ताजुल मस्जिद के बाहर जुटी भारी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने की शांति बनाए रखने की अपील

भोपाल में देर रात बवाल के बाद भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई

ताजुल मस्जिद के बाहर जुटी भारी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने की शांति बनाए रखने की अपील

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में मुस्लिम युवक से मारपीट के मामले को लेकर देर रात तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग ताजुल मस्जिद के बाहर एकत्र हो गए जिससे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भारी बल के साथ तैनात किया गया। स्थिति को शांत कराने के लिए विधायक आतिफ अकील और विधायक आरिफ मसूद मौके पर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने हाथ जोड़कर लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया।

प्रशासन की ओर से भी लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की गई है। अधिकारियों ने कहां कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, पूर्व दिन हुए हंगामे को देखते हुए राजधानी स्थित भाजपा कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा बढ़ा दी गई है। कार्यालय के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button