भोपालमध्य प्रदेश

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में

भोपाल,यशभारत। रीवा जिले की सेमरिया सीट से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को भोपाल पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया। मिश्रा भोपाल स्थित मंत्रालय के सामने मौन धरने पर बैठे थे। वे केवल आधे घंटे ही बैठ पाए थे कि पुलिस बल ने पहुंचकर उन्हें उठा लिया और अपनी कस्टडी में ले लिया। विधायक अभय मिश्रा रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध गांधी स्मारक अस्पताल में हुई प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विधायक की मुख्य मांग इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने, जिम्मेदार डॉक्टरों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button