जबलपुर

शोक समाचार -वरिष्ठ नागरिक श्री अंबिका प्रसाद खरे का निधन

जबलपुर। शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं सम्माननीय व्यक्तित्व श्री अंबिका प्रसाद खरे का 92 वर्ष की आयु में आज दिनांक 10 नवम्बर 2025 को मध्य रात्रि में शांतिपूर्वक देवलोक गमन हो गया।उनके निधन से परिवारजनों सहित समूचे सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।दिवंगत श्री खरे अपने जीवनकाल में सादगी, सेवा भावना और संस्कारों के प्रतीक रहे। उन्होंने अपने जीवन में समाज के लिए अनुकरणीय योगदान दिया और परिवार को एकता एवं संस्कारों की मजबूत नींव प्रदान की।अंतिम यात्रा आज 10 नवम्बर 2025, दोपहर 12:00 बजे उनके निवास 2025, विजय नगर से रानीताल मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।अंतिम संस्कार में परिजन, मित्रगण एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। विदित होकर अंबिका प्रसाद खरे विनीत खरे (पुत्र) ,मनीष खरे (पुत्र), आशीष खरे (पुत्र) के पिता थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button