जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

राज्यसभा चुनाव 2026 भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को मौका

नई दिल्ली/भोपाल

राज्यसभा चुनाव 2026 भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को मौका

नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें गुजरात से 4, मध्यप्रदेश से 2, राजस्थान से 2, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से 1-1 तथा ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए 1 उम्मीदवार शामिल हैं। राज्यसभा की 26 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026 06 04 at 18.39.29

मध्यप्रदेश की दो सीटों के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ संगठनात्मक नेता रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। तरुण चुग पार्टी के शीर्ष रणनीतिकारों में शामिल हैं और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तथा तेलंगाना समेत कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। वहीं रजनीश अग्रवाल संगठन में बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति के विशेषज्ञ माने जाते हैं तथा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को उम्मीदवार बनाया गया है। राजस्थान से डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया को टिकट मिला है। अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक, मणिपुर से ए. शारदा देवी और ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए देवाशीष सामंतराय को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button