कटनी

यातायात थाने में वर्चुअल मोटर साइकिल प्रशिक्षण प्रणाली से अवगत हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, ट्रैफिक पाठशाला एवं सिम्युलेटर रूम की मिली जानकारी

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जनहितकारी एवं नवाचार गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह से सोहन लाल चौधरी, प्रांतीय संयुक्त सचिव अजाक्स, अरविंद सिंह धुर्वे अजाक्स जिलाध्यक्ष, सुग्रीव सिंह मरावी, जिला सचिव अजाक्स, सत्यपाल मरावी जिला संयुक्त सचिव अजाक्स गोंडवाना सामाजिक उत्थान समिति, सोहन लाल प्रदेश उपाध्यक्ष, संतोष कुमार सैयाम जिलाध्यक्ष, चंद्रभान सिंह धुर्वे सचिव, राजेंद्र सिंह मरावी, तोडर सिंह परस्ते, दर्याप सिंह सिरसो, उत्तम सिंह ने अपने साथियों के साथ यातायात थाने पहुंचकर सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था, सडक़ सुरक्षा जागरूकता, नागरिक अनुशासन एवं जनसहभागिता को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई। यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह द्वारा उपस्थितजनों को थाना परिसर में संचालित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों एवं आधुनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आगंतुकों को ट्रैफिक पाठशाला का अवलोकन कराया गया, जहां बच्चों एवं आम नागरिकों को व्यवहारिक एवं सरल माध्यम से यातायात नियमों, सडक़ सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही सिम्युलेटर रूम में स्थापित वर्चुअल मोटर साइकिल प्रशिक्षण प्रणाली के माध्यम से सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट के महत्व एवं सडक़ दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित की गई। उपस्थित लोगों ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button