भोपालमध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान शुरू, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान शुरू, देखें वीडियो
भोपाल, यश भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। जन सेवा ही प्रभु सेवा के नारे के साथ प्रदेशभर में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल पहुंचे और वहां आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में अब तक 6,744 यूनिट रक्तदान की जानकारी प्राप्त हुई है।







