कटनी

मांझी युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल, नगर निगम ऑडिटोरियम में होगा आयोजन, कई जिलों से हजारों की तादात में आएंगे स्वाजातीय बंधु

कटनी, यशभारत। मांझी समाज द्वारा 14वां विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल 22 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक नगर निगम ऑडिटोरियम, बस स्टैंड में आयोजित किया गया है। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मांझी समाज के जिलाध्यक्ष महेश सोंधिया ने बताया कि आयोजन में कटनी के साथ ही जबलपुर, सतना, रीवा, दमोह, सागर, बीना, छतरपुर, टीकमगढ़, हटा, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, चिरमिरी सहित अन्य शहरों से बड़ी संख्या में स्वाजातीय बंधु शामिल होंगे और अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों का मंच से परिचय कराकर इस पुण्य आयोजन के साक्षी बनेंगे। संरक्षक योगेश सोंधिया ने बताया कि परिचय सम्मेलन की तैयारियां पिछले करीब एक महीने से की जा रही थी। दो साल बाद होने जा रहे इस आयोजन को लेकर स्वाजातीय बंधुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष रविकांत रैकवार ने कहा कि इस आयोजन में करीब दो सौ से ज्यादा युवक-युवतियों का पंजीयन और मंच से परिचय होने की संभावना है। नगर अध्यक्ष पत्रकार आशीष रैकवार ने बताया कि आयोजन स्थल नगर निगम ऑडिटोरियम में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। जिला उपाध्यक्ष राजेश निषाद ने बताया कि 22 मार्च को आयोजित परिचय सम्मेलन में गुहराज निषादराज जी की जंयती धूमधाम से मनाई जाएगी। मांझी समाज के जिलाध्यक्ष महेश सोंधिया, संरक्षक योगेश सोंधिया, कार्यक्रम अध्यक्ष रविकांत रैकवार, जिला उपाध्यक्ष राजेश निषाद, जिला सचिव सचिन कश्यप एवं आशीष रैकवार ने समस्त स्वाजातीय बंधुओं से आयोजन में पहुंचकर सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button