भोपाल
बीएचईएल में पहुंचे तीनों सेनाओं के 40 जवान-अधिकारी

बीएचईएल में पहुंचे तीनों सेनाओं के 40 जवान-अधिकारी
– सीएनसी मशीनों की ट्रेनिंग के तहत औद्योगिक दौरा, तकनीकी कार्यप्रणाली और उत्पादों की ली जानकारी
भोपाल, यश भारत । सीएनसी मशीनों से संबंधित प्रशिक्षण के तहत तीनों सेनाओं के 40 जवानों और अधिकारियों ने बीएचईएल भोपाल कारखाने का औद्योगिक दौरा किया। सीआरआईएसपी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत हुए इस भ्रमण में थल सेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ जवान एवं अधिकारी शामिल हुए। दौरे के दौरान प्रतिभागियों को बीएचईएल के एचआरडीसी-वर्कशॉप, हाइड्रो लैब, ट्रैक्शन ब्लॉक और गोल्डन जुबली ब्लॉक का भ्रमण कराया गया। तकनीकी सत्र में अधिकारियों और जवानों को बीएचईएल में तैयार किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों, उत्पादन प्रक्रिया और औद्योगिक कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई।







