कटनीमध्य प्रदेश

गर्मी से पहले हरकत में निगम: जल संकट रोकने, सफाई और सुरक्षा पर फोकस

समय-सीमा बैठक में सख्ती के संकेत, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर

समय-सीमा बैठक में सख्ती के संकेत, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर

  • कटनी ,यशभारत। शहर में आगामी गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त तपस्या परिहार ने पेयजल, सफाई, स्वास्थ्य और जन सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर समग्र समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया।बैठक में ग्रीष्मकालीन जल आपूर्ति को प्रमुख मुद्दा रखते हुए लीकेज पाइपलाइन सुधार, हैंडपंपों की मरम्मत, टैंकर व्यवस्था और वार्डों में जल प्रेशर जैसी व्यवस्थाओं को समय रहते सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि नागरिकों को परेशानी न हो।

जल संरक्षण और जनअभियानों पर फोकस

“जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी बनाने और “संकल्प से समाधान अभियान” के आवेदनों के त्वरित निराकरण की दिशा में कार्य तेज करने की बात सामने आई।

सुरक्षा और अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेत

शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बहुमंजिला भवनों में फायर सेफ्टी मानकों के पालन की स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही अनाधिकृत कॉलोनियों और बिना अनुमति निर्माण गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया गया।मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान को लगातार जारी रखने तथा शहर में आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता जताई गई।बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कुछ मामलों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर असंतोष भी सामने आया।खासतौर पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की धीमी रफ्तार को लेकर सख्त रुख देखने को मिला।निगम प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी और सख्ती दोनों बढ़ाई जाएंगी, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button