मध्य प्रदेशराज्य

वृद्ध हत्याकांड : तीसरा आरोपी गिरफ्तार, मारपीट कर चाकू मारकर उतार दिया था मौत के घाट


 

दमोह। ग्राम रामपुर में वृद्ध की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को चौकी नरसिंहगढ़ एवं थाना दमोह देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को ग्राम रामपुर में एक वृद्ध व्यक्ति के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अमित गौतम के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ रोहित द्विवेदी और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी भूरा उर्फ इमरत रैकवार (पिता बबलू रैकवार), निवासी मागंज वार्ड क्रमांक-5, थाना कोतवाली, जिला दमोह को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button