यश भारत भोपाल।

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे भोपाल एम्स, सड़क हादसों में घायल मरीजों से की मुलाकात
डॉक्टरों से लिया इलाज का अपडेट, परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा
भोपाल यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। यहां उन्होंने बैतूल और ग्वालियर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की वर्तमान स्थिति और अस्पताल में चल रहे इलाज के प्रबंधों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सरकार की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने मरीजों के बेहतर उपचार और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों से आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में भी चर्चा की







