भोपाल

भोपाल नगर निगम के नए कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने संभाला पदभार

भोपाल नगर निगम के नए कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने संभाला पदभार

भोपाल, यश भारत। भोपाल नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार ने आज नगर निगम मुख्यालय अटल भवन में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। बैठक के दौरान अधिकारियों से नगर निगम के कार्यों और शहर की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई। नए कमिश्नर के पदभार ग्रहण करने के साथ ही शहर में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर उनसे अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में नगर निगम की व्यवस्थाओं में किस तरह सुधार होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button