कटनी

मोतियाबिंद से होने वाली दृष्टिहीनता से मिलेगी मुक्ति, सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट की अनुकरणीय पहल, जरूरतमंदों को मिलेगा फायदा

कटनी, यशभारत। सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट के माध्यम से जिला अस्पताल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि मोतियाबिंद के कारण दृष्टिहीनता झेल रहे लोगों को उपचार के माध्यम से पुन: रोशनी प्रदान करना अत्यंत पुनीत एवं जनसेवा का कार्य है। रीठी क्षेत्र को मोतियाबिंद से होने वाली दृष्टिहीनता के बैकलॉग से मुक्त करने की यह पहल ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, चित्रकूट नेत्र चिकित्सालय से डॉ विजय सिंह, गौरवकांत श्रीवास्तव, आशीष तिवारी एवं रवि तिवारी सहित जिला अस्पताल कटनी एवं नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट का स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने अभियान से जुड़े चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सभी सहयोगियों को इस महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज के जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button