भोपाल
भोपाल को मिले नए कलेक्टर, प्रियंक मिश्रा ने संभाला पदभार

भोपाल को मिले नए कलेक्टर, प्रियंक मिश्रा ने संभाला पदभार
भोपाल, यश भारत । राजधानी भोपाल को नए कलेक्टर के रूप में प्रियंक मिश्रा मिले हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम को कलेक्ट्रेट पहुंचकर औपचारिक रूप से भोपाल कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली।
नवागत कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने तथा आमजन से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी। अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और जिले की प्रमुख योजनाओं व कार्यों की जानकारी दी।







